Jobs & Career
आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा रोजगार अवसर, 31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला
Watch on:
▶️ YouTube
31 अगस्त को राजकीय आईटीआई अलीगंज में लगेगा रोजगार मेला, ₹24,500 तक वेतन का मौका
लखनऊ। आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का बेहतर अवसर सामने आया है। राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में आगामी 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा आईटीआई एवं अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में ओमैक्स ऑटो लिमिटेड, सुब्रॉस लिमिटेड तथा V5 ग्लोबल (एयरटेल के लिए भर्ती) जैसी कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती के अवसर बताए गए हैं। ओमैक्स ऑटो लिमिटेड में लखनऊ लोकेशन के लिए वेल्डर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर तथा ऑटोमोबाइल ट्रेड के अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा पोस्टर के अनुसार वेतन ₹16,000 प्रतिमाह है।
वहीं सुब्रॉस लिमिटेड, मानेसर (गुरुग्राम) में सभी इंजीनियरिंग ट्रेड के आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए अवसर है। यहां आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और स्टाइपेंड ₹15,000 से शुरू बताया गया है। इसके अलावा V5 ग्लोबल (एयरटेल के लिए भर्ती) में पूरे उत्तर प्रदेश के लिए 12वीं पास तथा फ्रेशर/अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, CRO और Online Champs जैसे पदों पर अवसर दिए गए हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और वेतन ₹17,500 से ₹24,500 CTC तक बताया गया है।
रोजगार मेले का स्थान: राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ
दिनांक: 31 अगस्त 2026
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
संपर्क: 7310747476
आईटीआई एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।