🔥 ट्रेंडिंग सरकार और एक्शन कमेटी ने झोटा हत्याकांड... फ़िरोज़ाबाद में कार उलटने से ज्यूडिशिय... मध्य प्रदेश के कुलपति को आयु सीमा पार... दमोह के समन्ना में युवक पर डंडे से हमल... 61.5% मतों से निकाला गया जैरोन खालसा न... திருச்சுழி வைத்தியலிங்க நாதார் மேல்நில...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

आईजीआरएस रैंकिंग में जालौन पुलिस का लगातार शानदार प्रदर्शन, यूपी में फिर मिला प्रथम स्थान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 04 नव. 2026, 09:13 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जालौन पुलिस ने बनाया नया कीर्तिमान, 19 में से 18 थाने भी प्रदेश में अव्वल

जालौन। जनपद जालौन पुलिस ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल के अंतर्गत एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही जनपद के कुल 19 थानों में से 18 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि के निर्देशन में प्राप्त हुई है। वहीं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं नोडल अधिकारी डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। आईजीआरएस पोर्टल पर लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करना जालौन पुलिस की सक्रियता, जवाबदेही और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। जालौन पुलिस ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश स्तर पर एक बार फिर अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
📲Get App