🔥 TRENDING 57th International Film Festival of In... শিয়ালদা রেল ডিভিশনের নতুন DRM মনোজ কু... Nagaland DGP Distributes Pension Order... Nagaland Receives 39 Ancestral Remains... Nagaland CM Welcomes Return of Ancestr... Oil India and CES&HS Sign MoU for Crit...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 28 Nov 2026, 05:26 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत पिपरा नौरंगिया पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित लालगढ़ गांव में पकड़ी के पास बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माण में कथित तौर पर घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया और कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में 10 एमएम की छड़, दो नंबर की ईंट और उजला गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे भवन की मजबूती और टिकाऊपन को लेकर लोगों में चिंता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने तथा प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण ऐसाद आलम, अजय शर्मा, अशरफ अंसारी, विनय शर्मा, सुजीत कुमार, सनीफ हवारी, जगमोहन कुमार, रोस मियां, लालेश्वर प्रसाद एवं वार्ड सदस्य दिनेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण स्थानीय मुखिया संतोष कुमार द्वारा कराया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर मुखिया संतोष कुमार निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे और कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर निर्माण में आ रही कमियों की जानकारी ली। मुखिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप कराया जा रहा है। यदि ग्रामीणों को किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई देती है तो इसकी जानकारी दें, ताकि आवश्यक सुधार कराया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने और मानकों के अनुरूप भवन निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के उपयोग के लिए बनाया जा रहा है, इसलिए इसकी मजबूती और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
📲Get App