🔥 TRENDING बिहार में 2030 तक 1 करोड़ परिवारों को... KKR Projects India’s Economy to Double... India’s Trade Caught in the Middle, Sa... Teaser & Trailer of Malayalam Film 'En... Netflix Announces New Series 'Balaraw'... Court Stays Anali Film Premiere Until...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषाहार रेसिपी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सराहना की
Local

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषाहार रेसिपी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सराहना की

✍️ Reporter: Amit Kumar Srivastava 🗓 30 Aug 2026, 05:26 PM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

29 अगस्त 2026 को सू.वि. निदेशालय बाल विकास सेवा के आदेश पर, जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषाहार सामग्री से विविध व्यंजन बनाकर रेसिपी प्रतियोगिता करवाई।

29 अगस्त 2026 को सू.वि. निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के आदेश के अनुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश में नेफेड और प्लांट द्वारा उपलब्ध कराई गई पोषाहार सामग्री से विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर रेसिपी प्रतियोगिता करवाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह रहे। कार्यक्रम के आयोजक देवेंद्र कुमार मिश्रा तथा सीडीपीओ विक्रमजोत बलराम सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर हर्रैया सीडीपीओ सचिन राय, साऊघाट सीडीपीओ किशन यादव तथा बनकटी सीडीपीओ जितेंद्र कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ विभिन्न परियोजनाओं द्वारा प्रस्तुत रेसिपी काउंटर पर ले जाकर रेसिपी की उपयोगिता और उपलब्धता तथा किस तरीके से बनाई गई, उस पर मुख्य विकास अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार के निर्देश में जिले के 15 परियोजनाओं से दो-दो मुख्य सेविकाओं और चार-चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम में पोषाहार सामग्री से लड्डू, बर्फी, खस्ता मठरी, मीठा दलिया, साजन मिक्स पकौड़ी, इडली मैक्स पुरी, खिचड़ी, बिस्किट, ठोका, मीठा दलिया बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ले आई थीं। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से विभिन्न रेसिपी को उन्होंने किस तरीके से बनाया, उस पर चर्चा की तथा आंगनबाड़ियों से प्रश्न भी पूछे कि आप लोग अपने सर्वे क्षेत्र में लाभार्थी परिवार को कैसे नवीन पोषाहार के प्रति आकर्षित कर रहे हैं।

सीडीपीओ बलराम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रेसिपी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह बताया कि इसके माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नवीन पोषाहार के प्रति लाभार्थियों की रुझान को बढ़ा सकती हैं और उनको यह बता सकती हैं कि किस तरीके से इस पोषाहार से हम विभिन्न खाद्य सामग्री बना सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और मुख्य सेविका लोगों के प्रति तथा सीडीपीओ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और निर्देश भी दिया कि इस रेसिपी प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार किया जाए।
📲Get App