🔥 TRENDING खालोगड़ा कोऑपरेटिव सोसाइटी कुमारहटी के... अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्... પીએમ સ્વનિધિ યોજના હેઠળ બેંકોમાં ૬૦૨ પ... IMD Issues Rain Warning for Andhra Pra... MRNA, CVX, V Stocks Hit 52-Week Peaks... Madurai-Guruvayur Express Gets Kerala'...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

आगामी त्योहारों को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, प्रमुख बाजारों और कैंट रेलवे स्टेशन पर पैदल गश्त

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Oct 2026, 11:20 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों से पहले आगरा पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज, प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर संदिग्धों की हो रही सघन चेकिंग

आगरा। आगामी पर्वों एवं त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगरा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त सदर अमीषा द्वारा पुलिस बल के साथ कैंट रेलवे स्टेशन, सर्राफा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की जा रही है।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। आगरा पुलिस द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं बाजारों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्वों और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया है। आगरा पुलिस का संदेश: सेवा, सुरक्षा और संवेदना के संकल्प के साथ आगरा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
📲Get App