🔥 TRENDING Bangmati nadi me pani rukne ke nam hi... અપશબ્દો બોલવાની ના પાડતા રત્નકલાકાર પર... School sai baccha ko arrest दिंडोली-भेस्तान रोड पर मोबाइल छीनकर भा... जैथरा में श्री कृष्ण लीला के नौवें दिन... સાવરકુંડલામાં ડીમોલેશન મુદ્દે ઉઠ્યા સવ...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

आबकारी विभाग को छापामार कार्यवाही के दौरान झाड़ियों में मिली लावारिश हालत में अंग्रेजी शराब की महंगी बोतलें!*

✍️ Reporter: Abdul Naweed Qureshi 🗓 28 Sep 2026, 09:14 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
......55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 510 किलोग्राम लाहन सहित देशी-विदेशी मदिरा बरामद, 13 प्रकरण दर्ज.....

नर्मदापुरम(ईएमएस) सागर जिला के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रदेश भर में अवैध शराब पर कारवाही को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। वही नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध जिला आबकारी अधिकारी डॉ राजीव प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न आबकारी वृत्त क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इसी क्रम में आबकारी टीम द्वारा इटारसी के नाला मोहल्ला में कार्यवाही के दौरान झाड़ियों में पड़े थैलों में बड़ी मात्रा में लावारिश हालत में अंग्रेजी शराब की बोतलें पाई गई।
इससे पूर्व भी इटारसी के पास एक बंद घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा था। जिसके आरोपियों को पकड़ना आबकारी के लिए एक चुनौती है। आबकारी विभाग की टीमों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 510 किलोग्राम लाहन, 3.6 लीटर देशी मदिरा तथा 12.6 लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई। बरामद मदिरा एवं लाहन की अनुमानित कीमत 76 हजार 500 रुपये बताई गई है।अवैध मदिरा से संबंधित मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि जिले में अवैध मदिiरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App