🔥 TRENDING बिलासपुर पुलिस ने दीपावली पर ट्रैफिक ज... ''1,000,000,000 ਡਾਲਰ ਲੈ ਲਓ ਤੇ ਹਮਲੇ ਰੋਕ... भिवाड़ी में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पुल... वृंदावन में धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुर... झांकी वाली कमांडर जीप से टक्कर, हरचंदप... भिवाड़ी में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पुल...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

90साल के बुजुर्ग को सीढ़ी पर देखकरचेंबर छोड़ निचे उतरी डी एम

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Oct 2026, 08:14 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरंगाबाद जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा बुजुर्ग महिला को देखकर चैंबर छोड़ निचे उतरी डी एम

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ी पर देख चैंबर छोड़ नीचे उतरीं डी एम अभिलाषा शर्मा, फफक कर रो पड़ी दादी, अफसर की भी आंखें हुईं नम




औरंगाबाद समाहरणालय में आज जनता दरबार के दौरान एक ऐसा मानवीय दृश्य देखने को मिला, जिसने सबका दिल जीत लिया।

सीढ़ी नहीं चढ़ पा रही थी बुजुर्ग, DM खुद मिलने पहुंची

आज सात निश्चय-3 के सबका सम्मान, जीवन आसान पहल के तहत DM अभिलाषा शर्मा अपने कार्यालय में जनता दरबार लगा रही थीं। इसी दौरान 90 वर्षीय देवबदन देवी, अपने पति के साथ फरियाद लेकर पहुंचीं। उम्र ज्यादा होने के कारण वे सीढ़ी नहीं चढ़ पा रही थीं और नीचे बरामदे में ही कुर्सी पर बैठकर DM से मिलने का इंतजार करने लगीं।

जैसे ही इसकी सूचना DM तक पहुंची, कि अभिलाषा शर्मा अपना चैंबर छोड़कर खुद नीचे उतर आईं और बुजुर्ग दंपति से मिलने पहुंच गईं। और अपनी व्यथा सुनाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ी बुजुर्ग

DM को देखते ही 90 साल की देवबदन देवी फफक-फफक कर रो पड़ीं। यह देख DM की आंखें भी नम हो गईं और वे बार-बार उन्हें सांत्वना देती रहीं।

पीड़िता देवबदन देवी, ग्राम सोनवर्षा, दाउदनगर की रहने वाली हैं उन्होंने बताया कि"मेरे मायके से पिता ने मुझे जमीन दान में दी थी। मेरे दो बेटे हैं, दोनों को बराबर हिस्सा मिलना चाहिए था। लेकिन बड़े बेटे ने बेईमानी कर सारी जमीन वह अपने बेटे के नाम लिख दिया और पैसा देकर दाखिल-खारिज भी करा लिया, जबकि मैं जिंदा हूँ, फिर मेरे रहते कोई मेरी जमीन कैसे लिख सकता है?"_

बुजुर्ग महिला ने पत्रकारों से बात चित करते हुए बताई कि DM मैडम ने कहा है सब ठीक हो जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा।
वही DM अभिलाषा शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परिवाद का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समय पर निष्पादन किया जाए।

बाइट:-1 देवबदन देवी बुजुर्ग महिला
📲Get App