🔥 ट्रेंडिंग ભુજમાં સમાજ કલ્યાણ નિરીક્ષકો લાંચ લેતા... नवापूर तालुक्यातील नागझरी गावात पावसाअ... सुमेरपुर: बाबागाँव में श्री महालक्ष्मी... अमित शाह ने ‘भारतीय न्याय संहिता’ आधार... कोर्ट ने 2008 के पिताकांड में बेटे को... फ्लाइड्यूबी कैप्टेन ने पीएम मोदी को मि...
03 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन

✍️ रिपोर्टर: Ashok Kumar 🗓 03 अक्टू. 2026, 06:04 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन

जालौन में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन


जालौन तहसील परिसर में एक दिवसीय धरने के बाद एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
जालौन। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ के अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी व पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार को जालौन तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार करते हुए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा और मांगों का जल्द निस्तारण किए जाने की मांग की।
धरने के दौरान लेखपाल संघ ने वेतन विसंगति दूर करने तथा 2800 ग्रेड पे लागू करने को प्रमुख मांग बताया। इसके साथ ही लंबित पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्रक्रिया को शुरू करने की मांग भी रखी गई। लेखपालों ने विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी के साथ ही कार्य की सुविधा के लिए लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग की।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों के साथ लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि लंबित मांगों का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। धरने में लेखपाल संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
📲Get App