🔥 ट्रेंडिंग आँख में लेज़र लगने से अनवर वीआईपी की बि... શાપરમાં કારખાનામાં ગેટ ફિટ કરતી વખતે હ... पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह... बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता आकाश आ... અરવલ્લી LCB દ્વારા પોશડોડા ભરેલી કારનો... झारखंड में मादी हाथी की मौत, दाँत गायब...
02 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

53वें स्थापना दिवस पर जश्न-ए-कटिहार: प्रभात फेरी से खिली सुबह, सुरों की महक से सजेगी शाम

✍️ रिपोर्टर: Raju Choudhary 🗓 02 अक्टू. 2026, 05:08 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

53वें स्थापना दिवस पर जश्न-ए-कटिहार: प्रभात फेरी से खिली सुबह, सुरों की महक से सजेगी शाम

कटिहार, 02 अक्टूबर: कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में आज 02 अक्टूबर को कटिहार जिले का 53वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है।
सुबह 7:30 बजे समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। आंबेडकर चौक और हनुमान मंदिर से होते हुए यह प्रभात फेरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), कटिहार के परिसर में संपन्न हुई।
प्रभात फेरी के उपरांत ITI कटिहार के प्रांगण में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त (DDC) एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर जिलेवासियों को हरित और स्वच्छ कटिहार का संदेश दिया।
शाम को सजेगी सुरों की महफिल (सांस्कृतिक संध्या):
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज संध्या 05:30 बजे से टाउन हॉल, कटिहार में भव्य 'सांस्कृतिक संध्या' का आयोजन किया जाएगा।

पूर्वी क्षेत्रीय एवं उत्तर मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां।
पेंटिंग कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभावान प्रतिभागियों का सम्मान व पुरस्कार वितरण।

सभी जिलेवासियों को कटिहार जिला स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
📲Get App