411 महिलाओं की कलश यात्रा से सम्मेलन शुरू: करौली मे ं माली सैनी कुशवाहा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 19 जोड़ े लेंग े 7 फेरे
करौली मे ं माली सैनी कुशवाहा समाज के 8वें सामूहिक
विवाह सम्मेलन की शुरुआत शुक्रवार को 411 महिलाओं की कलश यात्रा और गणेश स्थापना के साथ हुई। शनिवार को देवउठनी एकादशी पर 19 जोड़ े वैदिक रीति-रिवाज से विवाह करेंगे।
महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सेलोकर वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। पंडित राजेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान कराए। मुख्य कलश की पूजा के बाद मंदिर से यात्रा रवाना हुई।
जयकारों की रही गूंज
यात्रा मेडिकल कॉलेज, पुलिस लाइन, डीटीओ कार्यालय और औषधालय से होते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान के छात्रावास परिसर पहुंची। इसमें शामिल महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। पुरुष बैंड-बाज े के साथ गंगा मैया और देवी-देवताओं के जयकारे लगा रहे थे।