🔥 ट्रेंडिंग ભુજના ભીરંડીયારમાં 669 કિલો શંકાસ્પદ પ... त्रिपुरा वैज्ञानिक ने अफ्रीकी चावल उत्... उत्तरी त्रिपुरा में ड्राइवर की रहस्यमय... गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस पर त्रि... हिमाचल प्रदेश में अब वेट भुगतान होगा इ... हिमाचल में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

4 नेताओं के शामिल होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में इन नेताओं

✍️ रिपोर्टर: Ajaruddin 🗓 26 अक्टू. 2026, 05:24 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

4 नेताओं के शामिल होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में इन नेताओं

चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर! समाजवादी पार्टी में 4 नेताओं के शामिल होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में इन नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया।

सपा में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य, पूर्व IAS अधिकारी राम बहादुर पासी और मुजफ्फरनगर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति के नाम शामिल हैं।

इनमें कुशाग्र सागर और सिनोद कुमार शाक्य बदायूं की राजनीति से जुड़े रहे हैं। दोनों नेताओं की एंट्री से बिसौली और दातागंज सीटों के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो सकती है।

अखिलेश यादव ने नए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से PDA की ताकत बढ़ेगी। सपा इसे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रही है।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि पार्टी में शामिल होना किसी सीट से टिकट मिलने की गारंटी नहीं है। इन नेताओं को भविष्य में क्या जिम्मेदारी मिलेगी, इस पर अभी कोई अंतिम घोषणा सामने नहीं आई है।
📲Get App