धर्म
300 विषयों के स्मरण अद्भुत प्रदर्शन
नमस्कार, आप देख रहे हैं नीड 24 न्यूज और मैं हूँ मांगीलाल सोलंकीआपके साथ। शुरुआत करते हैं एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक खबर से, जहाँ स्मरण शक्ति का अद्भुत चमत्कार देखने को मिला
महिदपुर रोड में त्रिस्तुतिक परंपरा में पहली बार भव्य त्रिशतावधान का आयोजन संपन्न हुआ है, जहाँ 300 विषयों के स्मरण का अद्भुत प्रदर्शन देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा के जन्म द्विशताब्दी महोत्सव के पावन अवसर पर, गोविंदम् वाटिका, नागदा तिराहा, महिदपुर रोड पर इस भव्य आयोजन का आयोजन किया गया। सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ और अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद परिवार ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
परम पूज्य साध्वीश्री डॉ. अमृतरसा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में, त्रिशतावधानी साध्वीश्री निरागरसा श्रीजी म.सा. ने एक साथ 300 विषयों को स्मरण रखकर अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गुरु वंदन से हुआ। 4 घंटे तक चले इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय महामंत्री संजय कोठारी और उपाध्यक्ष सुधीर लोढ़ा ने निभाई। इस अवसर पर विधायक दिनेश जैन 'बोस', श्रीसंघ अध्यक्ष अजय चोरड़िया, चातुर्मास अध्यक्ष परेश चत्तर सहित जावरा, रतलाम, इंदौर, उज्जैन से आए हजारों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।
कार्यक्रम का संचालन भारत की प्रथम महिला शतावधानी निलीशा सेठिया और अभिषेक सेठिया ने किया। अंत में साध्वीश्री जी को 'त्रिशतावधानी' की उपाधि से अलंकृत किया गया।
यह आयोजन न सिर्फ जैन समाज बल्कि पूरे महिदपुर रोड नगर के लिए गौरव का विषय बन गया है। ऐसे ही धार्मिक और ऐतिहासिक आयोजनों के लिए देखते रहिए।