🔥 TRENDING Live Law Breaking News Alerts: October... Renowned Chef K Damodaran Passes Away... Astro to Offer 75 Hours of Deepavali P... WION Releases 2027 Ranking of Top Univ... Sampath Nandi’s film ‘Shanarthi’ start... Is 'Dharman' India's Biggest Project?
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 26 Oct 2026, 11:57 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था। आरोप है कि वह महिलाओं के मन में उनके पति और

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला सुखा निवासी लोकेन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था। आरोप है कि वह महिलाओं के मन में उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति शक पैदा करता था। इसके बाद उन्हें डराकर और गुमराह करके अपने जाल में फंसाता था। फिर धोखाधड़ी के जरिए उनके कीमती गहने हासिल कर लेता था।

मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेन्द्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सोने-चांदी की कंठी, चेन, ओम लॉकेट, अंगूठियां, कान के टॉप्स, हार, कंगन, चूड़ियां और मंगलसूत्र समेत कई आभूषण बरामद किए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

एसपी सिटी राजीव कुमार के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने कितनी महिलाओं को निशाना बनाया और इस तरह की ठगी की वारदातों को कैसे अंजाम दिया
📲Get App