🔥 TRENDING Car Falls Off Bridge in North Kashmir,... J&K Government Confirms Unpaid MGNREGA... PDD Female Employee Killed in Road Acc... Gaya’s Unusual Pre‑Death ‘Pind Daan’ T... मंदसौर पुलिस ने 10 लाख का डोडाचूरा और... હિંમતનગર: હાથમતી વિયારમાં 275 ગણેશજીની...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Sep 2026, 03:04 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर लिया गया निर्णय, ग्राहकों को मिलेगी बैंकिंग सेवाओं की सुविधा

भोपाल। ग्राहकों की बैंकिंग आवश्यकताओं को सुचारु बनाए रखने और आवश्यक बैंकिंग सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए 27 सितंबर 2026, रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से संचालित रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत अवकाश होने के कारण बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की संभावना थी। ग्राहकों को संभावित असुविधा से बचाने के उद्देश्य से 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं को सामान्य रूप से संचालित रखने का निर्णय लिया गया है। बताया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर को संबंधित बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से संबद्ध शाखाओं तथा मुद्रा कोषों को संचालित रखने की अनुमति प्रदान की है। इससे ग्राहकों को आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने और उनके नियमित बैंकिंग कार्यों को समय पर पूरा करने में सुविधा होगी।
सरकार एवं बैंक प्रबंधन की ओर से ग्राहकों की सुविधा और आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इसके लिए बैंकों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि बैंकिंग सेवाएं यथासंभव सुचारु बनी रहें।
वहीं, सरकार एवं बैंक प्रबंधन ने बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने की अपील भी की है, जिससे आम नागरिकों और बैंक ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

— ब्रजेश श्रीवास्तव, एलडीएम भोपाल
📲Get App