🔥 TRENDING વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદીના મોટાભાઈ સોમભ... JCB Construction Machine Set Ablaze in... Software Engineer Wanted for Hyderabad... Body of Missing Social Worker Retrieve... Accused in Delhi University Student Mu... Faridkot Police Crack Blind Rape‑Murde...
28 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

27 अगस्त को 34 लाख से अधिक यात्रियों ने UPSRTC की बसों में किया सफर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Aug 2026, 07:24 PM 👁 10
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी रही यात्रियों की संख्या, पर्याप्त बसों के साथ लगातार जारी रही परिवहन सेवा

लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाओं को एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। योजना के प्रथम दिवस 27 अगस्त 2026 को 34,11,278 यात्रियों ने UPSRTC की बसों से यात्रा की, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी संख्या है। त्योहार के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद परिवहन निगम का पूरा तंत्र लगातार यात्रियों की सेवा में जुटा हुआ है। कई समयावधियों में यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ने के कारण बसें आते ही भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रही हैं। UPSRTC के अनुसार यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं और भीड़ वाले मार्गों पर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग का अमला लगातार सक्रिय है। निगम का उद्देश्य महिलाओं समेत प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने को परिवहन निगम ने अपनी सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। सुरक्षित सफर, यात्री सुविधा और बेहतर सेवा को लेकर निगम की व्यवस्थाएं लगातार जारी हैं।
📲Get App