🔥 TRENDING ઉજ્જૈન મહાકાલની આરતીનું દિવ્ય દર્શન ઘર... ਬਠਿੰਡਾ‑ਡੀਪੂ ਦੀ PRTC ਬੱਸ ਦੇ ਕਨੈਕਟਰ ‘ਤੇ... ‘Chavanni’ in Indian Politics: From Me... Kaiser Film Sequel Cancelled: Director... Rasika Dugal Shares Nervous Anticipati... Season 3 of "Betty La Fea: The Story C...
24 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

26 अगस्त हजरत मोहम्मद सल्ला वसल्लम का जन्मदिन।

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 24 Aug 2026, 08:28 AM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सुन्नी बरैलवी सेन्ट्रल कमिटी ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन एवं डीआईजी विशेष शाखा नौशाद आलम से मिलकर जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने की दावत दी।
एदारा ए शरीया झारखंड एवं सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन एवं डीआईजी विशेष शाखा नौशाद आलम से मिलकर रांची सहित पूरे झारखंड में निकाले जाने वाले जुलूस ए मोहम्मदी की विस्तृत जानकारी दी साथ ही साथ रांची में सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी के तत्वाधान में उलेमाओं के नेतृत्व में निकाले जाने वाले जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। माननीय मंत्री हफीजुल हसन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने की बात कही एवं कहा कि इस वर्ष के जुलूस ए मोहम्मदी को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित उनका सरकारी स्तर पर पूर्ण सहयोग रहेगा। डीआईजी विशेष शाखा नौशाद आलम ने भी जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने की बात कही एवं राज्य के तमाम लोगों को पैगम्बर मोहम्मद (स) के जन्म दिन की बधाई देते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकालने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में एदार-ए-शरिया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी के अध्यक्ष मौलाना डा.ताजुद्दीन रिजवी, महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इसलाम, उपाध्यक्ष आफताब आलम, इस्लामी मरकज के मोहतमिम कारी अय्यूब सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
मो. इसलाम - प्रवक्ता
सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी
📲Get App