🔥 ट्रेंडिंग प्रतापगढ़ में विद्या संबल भर्ती: अभ्यर... पलामू में जर्जर सड़कों से आमजन परेशान,... द ट्रिब्यून में 'climatesolutions' खोज... भारत NCAP 2.0: पाँच कदमों से कार सुरक्... उपयोगकर्ता ने 'grassrootmanagement' खो... आनेत पड्डा ने 'हंक्कार' में दमदार भूमि...
26 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मौसम

25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 सित. 2026, 06:55 AM 👁 14
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह, जलभराव और आकाशीय बिजली को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने 25, 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। लगातार बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं, तेज हवाओं के कारण पेड़ या बिजली के तार गिरने जैसी स्थिति भी बन सकती है। प्रशासन की ओर से लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें।
📲Get App