🔥 TRENDING सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप... Ramayana Film Continues Strong Perform... Dhruv Vikram’s Debut Film 'Adithya Var... Tripura Boosts Dearness Allowance to 4... Tripura Launches Training for 16 Maste... Tripura Enhances Security Ahead of Mun...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*25 नवंबर से खैरथल-तिजारा जिले में उर्वरक बिक्री की नई डिजिटल प्रणाली FFS होगी लागू*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 23 Nov 2026, 03:28 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*25 नवंबर से खैरथल-तिजारा जिले में उर्वरक बिक्री की नई डिजिटल प्रणाली FFS होगी लागू*
*उर्वरक विक्रेताओं को तीन दिवस में लाइसेंस वैधता अपडेट एवं भौतिक स्टॉक का मिलान करवाने के निर्देश*
*किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील, इसके बिना नहीं हो सकेगी उर्वरक खरीद*

खैरथल हीरालाल भूरानी

राज्य सरकार द्वारा किसानों को उर्वरकों की ऑनलाइन बुकिंग एवं खरीद की सुविधा उपलब्ध करवाने तथा उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 25 नवंबर 2026 से नवीन डिजिटल प्रणाली Framework for Fertilizer Sales (FFS) लागू की जा रही है।
संयुक्त निदेशक कृषि (वि) जिला परिषद खैरथल-तिजारा पी.सी. मीना ने बताया कि राज्य के राजसमंद एवं सिरोही जिलों में इस प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। दोनों जिलों में 78 हजार से अधिक किसानों द्वारा 12 हजार मीट्रिक टन अनुदानित उर्वरकों की खरीद पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई। अनुदानित उर्वरकों के दुरुपयोग को प्रभावी रूप से रोकने के उद्देश्य से अब इस प्रणाली को खैरथल-तिजारा जिले में लागू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के कुछ उर्वरक विक्रेताओं के IFMS पोर्टल पर लाइसेंस की वैधता अवधि अपडेट नहीं है। इसके कारण नई डिजिटल प्रणाली लागू होने के बाद संबंधित विक्रेता उर्वरकों की बिक्री नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में सभी संबंधित उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी तीन दिवस में कृभको कंपनी के प्रतिनिधि श्री सुनील यादव (मोबाइल नंबर 9116608092, ई-मेल sunilyadav@kribhco.net) से संपर्क कर IFMS पोर्टल पर अपने लाइसेंस की वैधता अवधि अपडेट करवाएं तथा उर्वरक के भौतिक स्टॉक का पॉश मशीन में उपलब्ध स्टॉक से मिलान सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत प्राधिकार पत्र निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विक्रेता की होगी।
संयुक्त निदेशक कृषि ने किसान भाइयों से भी अपील की है कि वे अपनी फार्मर आईडी (Farmer ID) अनिवार्य रूप से बनवा लें, क्योंकि फार्मर आईडी के अभाव में नई व्यवस्था के तहत उर्वरक खरीदना संभव नहीं होगा।
📲Get App