🔥 TRENDING कोकणच्या मुंबई–गोवा महामार्गावर जनतेची... Geeta Agarwal Sharma Reveals How 'Yeh... Excel Entertainment’s Ritesh Sidhwani... China Among Nations Invited to Tawang... Arunachal Press Bodies Condemn Restric... Arunachal Announces Two New Medical Co...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को शिवरतनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: ashif 🗓 05 Oct 2026, 02:08 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवरतनगंज पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस किया बरामद, आरोपी पर अमेठी-बाराबंकी में दर्ज हैं चार मुकदमे

शिवरतनगंज/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत शिवरतनगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में 4 अक्टूबर 2026 को शिवरतनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरज यादव पुत्र लालबहादुर यादव, निवासी पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया, थाना शिवरतनगंज, जनपद अमेठी, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना शिवरतनगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 108/26, धारा 309(6), 331(4) बीएनएस में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
🔴 अन्तर्जनपदीय आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अमेठी और बाराबंकी जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में चार अभियोग दर्ज हैं। थाना शिवरतनगंज में लूट का मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।
📌 गिरफ्तार अभियुक्त
सूरज यादव पुत्र लालबहादुर यादव
निवासी—पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया, थाना शिवरतनगंज, अमेठी
उम्र—करीब 22 वर्ष
📌 बरामदगी
01 तमंचा
01 जिंदा कारतूस .315 बोर
👮 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 कुंवर सिंह, थाना शिवरतनगंज
का0 अजीत यादव, थाना शिवरतनगंज
का0 विशेष यादव, थाना शिवरतनगंज
का0 अनुराग यादव, थाना शिवरतनगंज
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App