🔥 TRENDING West Bengal Government to Renovate Var... 7,000 CRPF troops shifted from Chhatti... Swapan Dasgupta says GST benefits West... Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath pays... Experts stress public involvement for... Bihar Enforcement Unit Seizes ₹52 Lakh...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को झांसी में होगी मतगणना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Oct 2026, 12:26 AM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आचार संहिता के अनुपालन को लेकर निगरानी टीमें सक्रिय, वीडियो सर्विलांस से रखी जा रही नजर

जालौन/उरई। प्रयागराज-झांसी शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि आज है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को झांसी में मतगणना कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद जालौन में कुल 20,999 मतदाता पंजीकृत हैं। इनके लिए जिले में 33 मतदेय स्थल और 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इसके अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) सहित विभिन्न निगरानी तंत्र सक्रिय किए गए हैं। वीडियो सर्विलांस और वीडियो वॉचिंग टीमें भी क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की औपचारिक अंतिम सूची स्पष्ट होगी। मतदाता सूची या निर्वाचन से संबंधित किसी शिकायत पर नियमानुसार परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर जांच के बाद संबंधित प्रत्याशी को नियमानुसार नोटिस जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और निगरानी टीमों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
📲Get App