🔥 TRENDING समस्तीपुर में भारी बारिश से जलजमाव, जन... 6 sector mein kacchi sadak Jagatsinghpur Vigilance Busts Bribery... Andhra CM Urges Investors to Boost Bus... Andhra Pradesh Targets 15% Growth, Cal... Assam Girl's Death in Andhra Raises Qu...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

21 दिन बाद शांत हुआ श्री दाऊजी महाराज मेला, उजड़ा मेला परिसर - झूले और सर्कस समेटने लगे दुकानदार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 08 Oct 2026, 05:42 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

21 दिन बाद शांत हुआ श्री दाऊजी महाराज मेला 2025 रौनक खत्म झूले सर्कस उखड़े मैदान में सन्नाटा।

हाथरस जिले के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज महोत्सव 2025 जो 21 दिनों तक चला।अब समाप्त हो गया है।17 सितंबर से शुरू हुए इस प्रांतीय राजकीय मेले में देवी जागरण, कवि सम्मेलन, लाफ्टर शो, पंजाबी दरबार, भजन संध्या और कुश्ती दंगल जैसे कई बड़े कार्यक्रम हुए, जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ी। रात-रात भर चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले में चार चांद लगाए।

मेला खत्म होने के बाद अब मेला परिसर की रौनक खत्म हो गई है। मेले में लगे बड़े-बड़े झूले, चकरी, सर्कस और दुकानें अब उखड़ने लगी हैं। दुकानदार अपना सामान ट्रकों में भरकर दूसरे जिलों के मेलों के लिए रवाना हो रहे हैं। सुरक्षा में लगी बाहर से आई पुलिस फोर्स भी वापस लौट गई है।
कुछ दिन पहले तक जो मैदान लाइट, भीड़ और शोर से गुलजार था, आज वहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
📲Get App