🔥 TRENDING Janta party ki reli सितापुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों... गेवराई एसटी आगारात आरक्षण केंद्राचे का... आगर मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी... Nasa karne se Hui maut THOUBAL DC CHAIRS DISTRICT HEALTH REVI...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

20 वर्षों में भी नहीं पूरा हो सका पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 05:47 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतामढ़ी जिला का अनुमंडलीय अस्पताल पुपरी का निर्माण कार्य नहीं पूरा हो सका आम लोगों कि चिंता बढ़ी

सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
20 सालों में भी नहीं पूरा हो सका अनुमंडलीय अस्पताल पुपरी।
बीस वर्षों में भी अनुमंडलीय अस्पताल पुपरी का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से आम लोगों में चिंता बढ़ता जा रहा है।हैरत की बात तो यह है कि निर्माण कार्य पूरा होने के पहले ही वर्ष 2016 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार डाक्टर एवं 25 जी एन एम की भी पोस्टिंग यहां कर दिया गया जो कि बिहार का एक नमूना साबित हो रहा है ।शायद देश का यह दूसरा अस्पताल है जहां भवन निर्माण के पहले ही डाक्टर और जी एन एम की पोस्टिंग कर दी गई है ।बता दूँ कि लगभग 20 साल पूर्व तत्कालीन मंत्री शाहिद अली खान के प्रयास से पुपरी अनुमंडल मुख्यालय में 75 बेड के हॉस्पिटल का शिलान्यास किया गया था जो लगभग सवा तीन करोड़ की लागत से बनना था।भवन बना भी लेकिन इलाज शुरू नहीं किया जा सका।धीरे धीरे भवन भूत बंगले में तब्दील होता गया।हैरानी की बात तो यह है कि जिन चार डाक्टर एवं 25 जी एन एम की पोस्टिंग यहां थी उनका डिप्टेशन पी एच सी पुपरी में कर दिया गया ,इतना ही नहीं पी एच सी पुपरी के मुख्य द्वार के साथ साथ अंदर कैंपस में भी कई जगह अनुमंडल अस्पताल पुपरी लिख दिया गया। अब तक तो हम ने सुना था कि बोतलों पर गलत लेबल लगाया जाता है लेकिन अब तो पी एच सी पर भी गलत लेबल लगना शुरू हो गया है। बता दूं कि 19 अगस्त 2025 को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उसी अर्धनिर्मित बिल्डिंग के ऊपर फिर से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।इस बार 75 बेड को बढ़ा कर 100 बेड कर दिया गया।साथ ही मंगल पांडे ने यह भी बताया कि 15 महीने में हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा और पुपरी की जनता के हवाले कर दिया जाएगा। अभी 19 नवंबर में सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं लेकिन निर्माण कार्य को देखते हुए ऐसा लगता है कि अभी निर्माण कार्य पूरा होने में दो साल और लगेंगे ।
📲Get App