🔥 TRENDING નવાનગર નો રસ્તો દીવ નાં કેવડી ગામમાં ચોરો નો તરખાંટ जोगबनी में भारत-नेपाल सीमा के पास 27 क... सप्तमी पर माँ विंध्यवासिनी के दर्शन, भ... Tamil Composer Deva Dies at 75 in Chen... जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर बड़ा सड़क हा...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

15 दिन काम के बाद मजदूरी नहीं मिलने पर 33 मजदूर पहुंचे कलेक्ट्रेट

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 17 Oct 2026, 01:02 PM 👁 21
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। फसल कटाई के लिए पांच जिलों से आए 33 मजदूरों ने मजदूरी के पैसे ना देने का आरोप लगाया है। भुगतान नहीं मिलने पर मजदूर अपने बच्चों और सामान के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और श्रम विभाग में शिकायत की। मजदूरों के अनुसार, 15 दिन पहले वे सतना, मैहर, सीधी, रीवा और शहडोल से फसल कटाई के लिए अशोकनगर आए थे। यहां जोलन गांव निवासी गोलू जाट उन्हें पिपरई से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर अपने गांव ले गया था। मजदूरी 450 रुपए प्रतिदिन और आने-जाने के खर्च के 400 रुपए तय हुए थे। शुरुआत में केवल 2 हजार रुपए दिए गए। मजदूरों का आरोप है कि 15 दिन काम कराने के बाद भी पूरी मजदूरी नहीं दी गई। पैसे मांगने पर उन्हें धमकाया गया और गाली-गलौज की गई। इसके बाद वे अपने बच्चों और गृहस्थी के सामान के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि वे करीब 12 किलोमीटर पैदल चलकर वहां पहुंचे और श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित किसान से बात की गई है। किसान ने मजदूरों की बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया है।
📲Get App