Politics
15 नवंबर को उरई में होगा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का भव्य स्वागत, अपना दल (एस) ने तैयारियों को लेकर की बैठक
जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने जनपदवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
उरई, जालौन। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के 15 नवंबर 2026 को जनपद जालौन आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से अपना दल (एस) के जिला कार्यालय, उरई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के साथ ही अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान स्वागत व्यवस्था, मंच संचालन, यातायात प्रबंधन और प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।
जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों, व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे 15 नवंबर 2026 (रविवार) को डिपो बस स्टैंड, उरई पहुंचकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता करें।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता की सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने जनपदवासियों से एकजुट होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
निवेदक: अनिल कुदारी, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस), जनपद जालौन (उरई)।