🔥 ट्रेंडिंग शेतकऱ्यांच्या मदतीसाठी ठाणे पालघर जिल्... रतनगढ़ माता मेले में सुरक्षा व्यवस्था... Ferozepur ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਘਟਨਾ ਘਟੀ गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया गो... સાબરદાણ ભરેલો ટ્રક પલટી, હિંમતનગરમાં ક... વસ્ત્રાલમાં ફટાકડાના તણખા કારણે મોડી ર...
09 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 09 नव. 2026, 07:08 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ पूजा समितियों और अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा, दिल्ली में इस बार छठ पर्व को और भव्य एवं दिव्य बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 12 नवंबर को मुनक नहर पर विकसित किए गए 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर दिल्ली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम से पहले छठ पूजा समितियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि मुनक नहर पिछले 27 वर्षों से कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाली का सामना कर रही थी। भाजपा सरकार ने एक साल से भी कम समय में इसका कायाकल्प कर इसे छठी मैया के भक्तों को समर्पित करने का संकल्प पूरा किया है। इस अवसर पर कहा गया कि पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी मां और अपनी जड़ों से जुड़ी गहरी आस्था का प्रतीक है। छठी मैया के भक्तों की भावनाओं और आस्था का सम्मान करना सौभाग्य की बात है।
आयोजकों का कहना है कि इस बार दिल्ली में छठ पूजा का आयोजन पहले से अधिक भव्य और दिव्य होगा। 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट के उद्घाटन से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
📲Get App