11 सितम्बर को नगर पालिका पोकरण में मतदान निर्भीक और निष्पक्ष होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील
लोकतंत्र के महापर्व में पोकरण निभाए अपनी जिम्मेदारी, हर मतदाता बने मतदान का सहभागी: जिला निर्वाचन अधिकारी
11 सितम्बर को नगर पालिका पोकरण में मतदान
निर्भीक और निष्पक्ष होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील
जैसलमेर।
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 11 सितम्बर, शुक्रवार को नगर पालिका पोकरण में होने जा रहे मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने पोकरण के सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया है।
स्वतंत्र और भयमुक्त मतदान का आह्वान
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और शहर के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भय, दबाव, प्रलोभन या भेदभाव से परे रहकर पूर्ण स्वतंत्रता और निर्भीकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विशेष वर्गों से आगे आने की अपील
युवा और महिलाएं: लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए मतदान केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन: बिना किसी झिझक के आगे आएं और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जिला कलक्टर ने कहा, "पोकरण का प्रत्येक मतदाता स्वयं वोट डाले और अपने परिजनों, पड़ोसियों व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करे। आपका एक-एक वोट शहर के विकास, दिशा और भविष्य को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।"