🔥 TRENDING કતારગામમાં તહેવાર ટ્રાફિક પર કડક કાર્ય... Rajasthan Railway Track Damaged; Inves... Democrats Secure Historic Seat Flips i... સુરતથી સૌરાષ્ટ્ર સુધી: દિવાળીના મુસાફર... Newborn calf carcass found in sack in... राजेंद्र नगर टर्मिनल पर बंगा इंटरसिटी...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

1,000 रुपये के नए नोट से जुड़े दावों का खंडन किया है। सोशल मीडिया पर पीले रंग के एक नोट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 27 Oct 2026, 05:39 PM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1,000 रुपये के नए नोट से जुड़े दावों का खंडन किया है। सोशल मीडिया पर पीले रंग के एक नोट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चैक यूनिट ने मंगलवार को 1,000 रुपये के नए नोट से जुड़े दावों का खंडन किया है। सोशल मीडिया पर पीले रंग के एक नोट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे थे, जिन पर मंदिर का चित्र बना था। कुछ पोस्ट में दावा किया गया था यह नोट जारी कर दिया गया है या 15 तारीख से चलन में आ जाएगा।

PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1,000 रुपये का नया नोट जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

एक्स पर एक पोस्ट में, 'PIB फैक्ट चेक ने कहा, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 1,000 रुपये का नया नोट जारी किया गया है। यह दावा फर्जी है।'

एजेंसी ने आगे कहा कि RBI ने 1,000 रुपये का नया नोट जारी करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक स्रोतों के जरिए जानकारी की पुष्टि करें और बिना जांच-परखे दावों को साझा न करें। यह स्पष्टीकरण तब आया जब इंस्टाग्राम, एक्स और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर इस कथित नोट से जुड़ी पोस्ट सामने आईं।

8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के दौरान 1,000 रुपये के नोटों को चलन से हटा दिया गया था, जब सरकार ने पुराने 500 और 1,000 रुपये के नोटों की कानूनी मान्यता खत्म कर दी थी।

इसके बाद 500 रुपये के नए नोट लाए गए और RBI ने नई करेंसी सीरीज में सबसे बड़ी वैल्यू वाले नोट के तौर पर 2,000 रुपये के नोट जारी किए।

मई 2023 में, RBI ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि ये नोट कानूनी रूप से मान्य बने रहेंगे। RBI की महात्मा गांधी सीरीज के तरह 10, 20, 30, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट चलन में हैं।

PIB फैक्ट चेक ने लोगों से अपील की है कि वे करेंसी से जुड़ी घोषणाओं की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करें और बिना जांचे-परखे दावों के आगे न बढ़ाएं। जब तक RBI की ओर से आधिकारिक घोषणा न हो जाए, तब तक वायरल हो रही पोस्ट को किसी नए नोट के जारी होने की पुष्टि न मानें।
📲Get App