🔥 ट्रेंडिंग एफबीआई ने गोल्डी ब्रर को 10 सबसे वांछि... यूएस ने भारतीय विशेष दवाओं और घटकों पर... आईएमडी ने बताया दिल्ली में बारिश, बाद... इंडिया ने शेख़बाज़ शरिफ़ के यूएनजीए बय... सप्ताहांत कार्य के बाद भारतीय बैंकों न... वायरल वीडियो में व्हीलचेयर उपयोगकर्ता...
29 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
10 साल से नहीं हुआ निर्माण
देश

10 साल से नहीं हुआ निर्माण

✍️ रिपोर्टर: Abhishek Kumar 🗓 12 सित. 2026, 02:02 PM 👁 53
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विकास के नाम पर उपेक्षित चकरोड, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग*

फतेहपुर। औंग के विकास कार्यों के दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्र की एक चकरोड वर्षों से बदहाल पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग का लंबे समय से निर्माण नहीं हुआ है और दो पंचवर्षीय योजनाएं बीत जाने के बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन में भारी दिक्कत होती है। वहीं किसानों को खेतों तक पहुंचने और कृषि कार्य करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण मालती देवी, ननकऊ पटेल, राजू पटेल, रमेश पटेल, सुरेंद्र पटेल और नीरज पटेल ने बताया कि कई वर्षों से सड़क की हालत खराब है, लेकिन अब तक इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं गया।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द चकरोड का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और किसानों को भी राहत मिल सके
📲Get App