🔥 TRENDING Tamil Nadu Leaders Pay Final Tribute t... Sportstar Releases Full Schedule for S... Datia By‑polls Sees 61% Voter Turnout... Family Members Gain Right to Repurchas... Dera Byaas chief Baba Gurinder Singh D... Congress Gains Lead in Rajasthan Panch...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

यह खबर मनोहर सिंह भाटी ने बताया

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 15 Nov 2026, 04:26 PM 👁 59
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु,

सेतरावा। फलोदी-पचपदरा स्टेट मेगा हाईवे पर शनिवार सुबह खेतनगर सरहद के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग गुजरात से बाबा रामदेव के दर्शन करने के लिए रामदेवरा जा रहे थे। इसी दौरान खेतनगर सरहद के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद आसपास की ढाणियों के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना गंभीर था, लेकिन संयोगवश सभी लोग सुरक्षित बच गए। दीपावली के बाद से मारवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में गुजरात से रामदेवरा आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे में हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है।
📲Get App