🔥 TRENDING Cousin Kills 50-Year-Old Over 10-Dismi... मनोहर सिंह भाटी बेदु कला से Delhi Police seize illegal parking rac... ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਬਣੇ ਛੇਵੀਂ ਵਾ... રાયસિંગપુરા ગામમાં ખાટુનગર ધાર્મિક નગર... अमरकंटक में 20 नवंबर को ठंड और बारिश क...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

योगापट्टी की दस पंचायतों में 7 घंटे बिजली रहेगी गुल, विभाग ने जारी की सूचना

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 17 Nov 2026, 03:51 PM 👁 62
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड की दस पंचायतों में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रामनगर ग्रिड में अनुरक्षण कार्य (मेंटेनेंस) के चलते यह कटौती की जाएगी। बिजली विभाग के कनीय अभियंता रामपुकार राम ने बताया कि बलडीहा ग्रिड से जुड़ी पंचायतों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे सिसवा भूमिहार, सिसवा बैरागी, दोनवार, बरवा ओझा, नवलपुर, पिपरहिया, ढढ़वा, बलुआ भवानीपुर, खुटवानिया-जरलपुर और चौमुखा पंचायत प्रभावित होंगी। उन्होंने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान इन पंचायतों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 11 बजे से पहले पानी की टंकी भरने, मोटर चलाने और बिजली से जुड़े जरूरी कार्य निपटा लें। कनीय अभियंता ने कहा कि ग्रिड में अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से विभाग को सहयोग करने की अपील की है।
📲Get App