🔥 TRENDING शादी के झांसे से दुष्कर्म का आरोप, वां... MLA Gandra Satyanarayana Rao Launches... મોટા આગરીયા ગામ આજુબાજુ માં થયેલ કેબલ... Tripura CM says CPI(M)-Congress allian... Tripura Leader Sushanta Chakraborty Ap... MHA Deploys 25 CAPF Companies for Trip...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

विवाहिता कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 09:10 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुर्वी चंपारण जिला के ढाका थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में एक विवाहिता कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


मौत से आधे घंटे पहले मां को किया फोन, बोली- मम्मी मुझे यहां से ले चलो, ये लोग मार देंगे; संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में 26 वर्षीय विवाहिता सोनाली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से महज आधे घंटे पहले सोनाली ने अपनी मां को फोन कर ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। उसने रोते हुए मां से कहा था कि मुझे यहां से ले चलो, ये लोग मुझे मार देंगे। मां ने अगले दिन मायके ले जाने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर आ गई।
सोनाली के भाई राजीव रंजन ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। सोनाली की शादी 2019 में टुना कुमार से हुई थी। परिजनों के अनुसार, उसे मोटी और काली कहकर भी ताने दिए जाते थे। घटना के बाद जब मायके वाले पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार मिले। सोनाली अपने पीछे दो मासूम बच्चे, दो वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटे को छोड़ गई है।
ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



बाईट मृतका के भाई राजीव रंजन
📲Get App