🔥 TRENDING Botu vara ni Dadagiri TAT-HS મુખ્ય પરીક્ષાના પરિણામમાં પારદર... बुंडू अनुमंडल अस्पताल के महिला बाथरूम... जेसे बाबा के लिए आप क्या कहना चाहेंगे श्रीराम आदर्श विद्यापीठ विद्यालय में व... अररिया के उद्योगपति अजय कुमार झा ने स्...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*वार्ड 31 में खुला पुराना कुआं बना हादसों का खतरा, चिन्तित वार्डवासी

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 03:19 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*वार्ड 31 में खुला पुराना कुआं बना हादसों का खतरा, चिंतित वार्डवासी*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल शहर के वार्ड नंबर 31 में तोताराम मिस्त्री वाली गली के सामने एक भूखंड में बना पुराना खुला कुआं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कुएं के खुले होने से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं गली में छोटे बच्चों के खेलने और पशुओं की आवाजाही के चलते वार्डवासी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने नगर परिषद से कुएं को सुरक्षित तरीके से बंद करवाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुएं में आसपास के कुछ लोग कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थ डाल देते हैं। कई बार मृत जीव भी कुएं में फेंक दिए जाते हैं, जिससे आसपास दुर्गंध फैलती रहती है। लोगों का कहना है कि गली में घरों के बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं। ऐसे में हर समय उन पर नजर रखना संभव नहीं है। कुएं के खुले होने से किसी बच्चे या पशु के उसमें गिरने का खतरा बना रहता है। गली निवासी तोताराम मिस्त्री ने बताया कि यह कुआं प्र काफी पुराना है और लंबे समय से वार्डवासियों के लिए परेशानी बना हुआ है। लोगों ने इसे कचरा डालने का स्थान बना लिया है। कई बार इसमें मरे हुए चूहे और सांप तक डाल दिए जाते हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि खुले कुएं के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता रहती है। अब वार्ड के सभापति विक्रम सिंह चौधरी से इस समस्या के समाधान की उम्मीद है। इस संबंध में नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से खुले कुएं की समस्या की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया यह किसी व्यक्ति का निजी भूखंड प्रतीत होता है। इसके बावजूद जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कुएं पर सुरक्षा जाल लगवाकर इसे सुरक्षित कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की जनहानि की आशंका न रहे। इस दौरान हरि सिंह फौजी, मनोज चावड़ा, तोताराम मिस्त्री सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे। सभी ने नगर परिषद से कुएं पर जल्द सुरक्षा व्यवस्था करवाने की मांग की।
📲Get App