🔥 ट्रेंडिंग अनन्या पांडे ने कहा: जेन ज़ेड के पास प... गुजरात पुलिस ने 2026 भर्ती में 3,000 क... आसाम गुजरात के ग्लोबल बिज़नेस प्लेटफ़ॉ... गुजरात ने रतनमहाल में एकल बाघ के साथ प... सिथरमण ने अध्यक्षता की 8वीं श्रम एवं र... सीईओ से अपेक्षित है स्थिरता रणनीति पर...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

वणधर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज होगा समापन

✍️ रिपोर्टर: Jabraram 🗓 12 अक्टू. 2026, 10:32 AM 👁 441
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वणधर में चार दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन समारोह होगा।

जालौर जिले के वणधर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता आज अपने अंतिम चरण में है। आज फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और इसके साथ ही एक भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने दौड़, कूद और फेंकने जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।

विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया है। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल मांगीलाल जी परमार और पीटीआई ललित जी जोधपुर ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📲Get App