🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे पर शीतकालीन गति सीमा लागू, 15 फरवरी 2027 तक वाहनों की रफ्तार पर रहेगी पाबंदी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 10:49 AM 👁 46
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोहरे के मौसम में सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश, पांच एक्सप्रेसवे पर कार 80, बस 60 और मालवाहक वाहन 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सर्दी और घने कोहरे के मौसम को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर शीतकालीन गति सीमा लागू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह व्यवस्था 15 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। निर्धारित निर्देशों के मुताबिक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक वाहनों को निर्धारित गति सीमा के भीतर ही चलना होगा। इसके तहत हल्के मोटर वाहन (कार) की अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा, यात्री बसों की 60 किलोमीटर प्रति घंटा और मालवाहक वाहनों की अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। यह गति सीमा प्रदेश के पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे पर लागू की गई है। इनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे शामिल हैं। यातायात निदेशालय ने वाहन चालकों से अपील की है कि सर्दी और कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन चलाते समय उचित दूरी बनाए रखें और यातायात नियमों की अनदेखी न करें। प्रशासन का उद्देश्य शीतकालीन मौसम में सड़क हादसों की आशंका को कम करना और यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
📲Get App