🔥 ट्रेंडिंग पीएम मोदी का 21 नवंबर का कार्यक्रम वैश... बिहार में 20 साल के आईटीआई छात्र की फा... गया के मिनी फ्लोर मिल के प्रबंधक सोनू... दमोह में डॉक्टर की मौत, छाती में दर्द... राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत के आदेश से... उदयपुर पंचायत चुनाव: पूर्व मंत्री के ब...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उरई में भाजपा की चुनावी बैठक, स्नातक एमएलसी चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 अक्टू. 2026, 07:15 PM 👁 70
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति।

उरई (जालौन)। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने आज उरई स्थित चुनाव कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इलाहाबाद–झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के चुनाव को लेकर रणनीति एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर चुनावी कार्यों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
📲Get App