🔥 TRENDING poonch accident रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट को लेकर ग्... Congress clinches 12 of 14 Panchayat S... ડૉ. જયરામભાઈ ગામીતજીના નવસારી જિલ્લા પ... रिसेप्शन में फोटो शुट के बाद स्टेज से... प्रधान घाटी में लोडवोट टूटने की घटना,...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

उन्नाव पहुंचे पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत; 28 नवंबर से रामलीला मैदान में शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 27 Nov 2026, 08:44 PM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव पहुंचे पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत; 28 नवंबर से रामलीला मैदान में शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

उन्नाव पहुंचे पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत; 28 नवंबर से रामलीला मैदान में शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा
उन्नाव। विश्वविख्यात कथावाचक पूज्य ठाकुर देवकीनंदन जी महाराज के उन्नाव आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी स्वागत के लिए उपस्थित रहे।
उन्नाव में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक रामलीला मैदान में स्वर्गीय कन्हैया लाल गुप्ता (लोली बाबू) की पुण्य स्मृति में पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व 28 नवंबर को बड़े हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। वहीं 5 दिसंबर को विशाल प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रशासन ने कथा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।
📲Get App