🔥 TRENDING *ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ... Delhi startup offers pre-planned funer... Delhi Chills to 8°C on Saturday as Den... વડોદરામાં ATS દ્વારા જૈશ-એ-મોહમ્મદ જોડ... PM Modi Meets IORA Foreign Ministers i... Delhi's Sheesh Mahal Opens to Media fo...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रिसेप्शन में फोटो शुट के बाद स्टेज से गिरा दुल्हा हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Nov 2026, 09:01 PM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

रिसेप्शन में फोटोशूट के बाद स्टेज पर गिरा दूल्हा, 24 घंटे में उजड़ गया सुहाग, मातम में बदली शादी की खुशियां



कटिहार में शादी की खुशियां महज 24 घंटे के भीतर मातम में बदल गईं। जिस घर में एक दिन पहले शहनाई बज रही थी वहां अगले ही दिन चीख-पुकार मच गई। रिसेप्शन पार्टी में दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटोशूट चल रहा था। तस्वीरें खिंचवाने के बाद दूल्हा अचानक स्टेज पर ही जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद शादी समारोह में शामिल लोग और पूरा गांव सदमे में है। घटना कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया बाजार वार्ड नंबर 13 की है। मृतक की पहचान डॉक्टर पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पवन कुमार पटना में पदस्थापित थे और मूल रूप से पोठिया बाजार के रहने वाले थे। उनकी शादी 25 नवंबर को पड़ोस के ही चांदपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद 26 नवंबर को घर में दूल्हा-दुल्हन के स्वागत के लिए भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। इस समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, दोस्त और स्थानीय लोग शामिल हुए थे। सबकुछ हंसी-खुशी चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मेहमानों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान फोटोशूट खत्म होने के बाद अचानक डॉक्टर पवन स्टेज पर ही गिर पड़े। कुछ देर पहले तक मुस्कुराते नजर आ रहे दूल्हे को इस हालत में देखकर समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया ले जाने की सलाह दी। लेकिन पूर्णिया ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका गंभीर कार्डियक अटैक की जताई जा रही है हालांकि मौत के वास्तविक कारण की मेडिकल पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। जिस दुल्हन ने अभी नई जिंदगी की शुरुआत की थी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि मांग का सिंदूर उजड़ गया। महज 24 घंटे पहले शादी की खुशियां मनाने वाला गांव अब इस असमय मौत से गमगीन है।
बाइट श्रवण कुमार परिजन
📲Get App