🔥 TRENDING New Delhi to Host 10th Global Technolo... Delhi Startup Digitizes Last Rites: Pl... IMD Forecast: Heavy Rain in South Indi... दतिया रेलवे स्टेशन पर चोरों का आतंक, ख... Indigenous Protest at Umaria’s Ghungut... करणघाटी गाँव में 10 साल से सड़क न बनने...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सुरेशिया क्षेत्र में आवारा गोवंश का आतंक, 15 मिनट तक लड़ते रहे दो गोवंश, तीन मोटरसाइकिलें गिराकर किया नुकसान

✍️ Reporter: Jetha nand karyani 🗓 27 Nov 2026, 09:07 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सुरेशिया क्षेत्र में आवारा गोवंश का आतंक, 15 मिनट तक लड़ते रहे दो गोवंश, तीन मोटरसाइकिलें गिराकर किया नुकसान

शिव पार्क के पास की घटना, लोगों में दहशत; नगर परिषद से स्थायी समाधान की मांग

हनुमानगढ़। शहर के सुरेशिया क्षेत्र स्थित शिव पार्क के पास आज आवारा गोवंश की समस्या एक बार फिर सामने आई। यहां दो गोवंश आपस में भिड़ गए और करीब 15 मिनट तक लगातार लड़ते रहे। इस दौरान दोनों गोवंश ने आसपास खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को गिरा दिया, जिससे वाहनों को नुकसान हुआ।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोवंश की आपसी भिड़ंत और क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति देखी जा सकती है। रिहायशी इलाके में इस तरह आवारा पशुओं का लड़ना आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। यदि इस दौरान कोई राहगीर, बच्चा या बुजुर्ग इनकी चपेट में आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि वह आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नियमित अभियान चलाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करे।

जनहित में सवाल — आखिर कब तक शहरवासी आवारा पशुओं के कारण अपनी जान और संपत्ति जोखिम में डालते रहेंगे?

स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि सुरेशिया क्षेत्र सहित पूरे शहर में आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं और संभावित हादसों पर रोक लग सके।
रिपोर्ट जेठानंद कारयानी
📲Get App