🔥 TRENDING सोलापुर जिल्ह्यात ऊसाला 3500 दर न देण्... ಸಿರವಾರದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಆಚರಣ... শীত পড়তেই খেজুর গুড় তৈরির ধুম মানবাজ... वार्ड 17 बाबागांव दौलपुरा में कांग्रेस... बिहार के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर का कल... ঘূর্ণিঝড় আকভানের প্রভাব, দক্ষিণবঙ্গে...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

देवउठनी एकादशी पर अंजनी माता मंदिर में लगा मेलाः हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मांगी खुशहाली; कान के रोग से राहत के लिए चढ़ाए सरकंड े के तीर

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 20 Nov 2026, 08:00 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को करौली-हिंडौन मार्ग पर त्रिकूट पहाड़ी स्थित अंजनी माता मंदिर में वार्षिक मेला लगा। हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंन े परिवार की सुख-समृद्ध ि और खुशहाली की मनौती मांगी। इसी दिन करौली शहर ने अपना 677वां स्थापना दिवस

भी मनाया।

पांचना बांध के पास पहाडी पर स्थित अंजनी माता मंदिर राजस्थान के प्रसिद ्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है। इस े राजस्थान का इकलौता ऐसा मंदिर माना जाता है, जहा ं माता अंजनी बाल हनुमान को गोद में लेकर बैठी ह ैं और उन्हें दूध पिला रही हैं। मंदिर मे ं बाल हनुमान की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती है।

मंदिर में सरकंड े का तीर चढ़ाते हैं श्रद्धालु मान्यता है कि अंजनी माता यदुवंश की जादौन शाखा की कुलदेवी हैं। यदुवंश के अर्जुनदेव ने करीब 1327 से 1348 ईस्वी के बीच मंदिर बनवाया था। इसके बाद 1348 ईस्वी में देवउठनी एकादशी के दिन करौली शहर की स्थापना हुई
📲Get App