🔥 TRENDING Temperatures Rise in J&K as Srinagar M... Delhi Metro extends Magenta Line hours... Gwalior Police Register Case Against D... Jaipur businessmen duped of Rs 3.75 cr... Congress Leads Rajasthan Panchayat Ele... 7-Year-Old Girl Dies After Eating Nood...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

🅰️दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जौनपुर में ट्रैफिक प्लान लागू, 20 और 21 अक्टूबर को कई मार्गों पर डायवर्जन,

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 20 Oct 2026, 03:00 PM 👁 719
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*🅰️दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जौनपुर में ट्रैफिक प्लान लागू, 20 और 21 अक्टूबर को कई मार्गों पर डायवर्जन,*

*भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर रहेगी रोक, ऑटो-टोटो और चार पहिया वाहनों के आवागमन में भी बदलाव,*

*जौनपुर।* दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर में भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। सद्भावना पुल पर प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और ऑटो, टोटो तथा चार पहिया वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
यातायात पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात 12 बजे तक सभी नो-एंट्री प्वाइंटों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से 21 अक्टूबर की रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, गैस, डीजल, पेट्रोल और चिकित्सा संबंधी आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को छूट दी गई है।
*सात प्रमुख स्थानों से भारी वाहनों की एंट्री बंद*
शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा से प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 20 अक्टूबर सुबह आठ बजे से 21 अक्टूबर रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी।
12 स्थानों से ऑटो-टोटो और चार पहिया वाहनों का डायवर्जन
यातायात पुलिस ने 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से 21 अक्टूबर रात 11 बजे तक ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों के आवागमन में बदलाव किया है। इस दौरान कुत्तुपुर तिराहा, विशेषरपुर चौराहा, सिपाह तिराहा (पुलिस चौकी से मानिक चौक मार्ग), जोगियापुर नीचे (प्रेमगढ़ा), जेसिस चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, शाहगंज पड़ाव, अटाला मस्जिद तिराहा और सुतरहट्टी तिराहा से डायवर्जन लागू रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी इस व्यवस्था का उद्देश्य दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के साथ शहर को जाम मुक्त और दुर्घटना रहित बनाए रखना है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय में जारी प्रतिबंधों और डायवर्जन का पालन करें तथा यात्रा पर निकलने से पहले अपने मार्ग की जानकारी अवश्य कर लें।
📲Get App