🔥 TRENDING અમરેલી મોંધવારીના મુદ્દે આમ આદમી પાર્ટ... Cyclone Akvan Crosses Odisha Coast, Wi... Gujarat Targets Assam Industries for S... Gujarat Craft Industries Shares Plunge... Supreme Court orders separate probes i... Akash Deep Stands Out in Test Return,...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*तिजारा सभापति ने बाइक से शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 08:15 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*तिजारा सभापति ने बाइक से शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा*

खैरथल हीरालाल भूरानी
नगर परिषद सभापति रामावतार सैनी ने बुधवार को शहर में मोटरसाइकिल से घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सभापति सैनी सुबह से ही शहर के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अस्पताल रोड, सब्जी मंडी और गलियों में पहुंचे और वहां सफाई की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने जहां कचरे के ढेर लगे देखे, वहां मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सफाई करवाई और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी कचरा नहीं दिखना चाहिए। सभापति ने कहा कि तिजारा को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि कचरा सड़क पर न फेंके, कचरा गाड़ी में ही डालें और शहर को साफ रखने में नगरपालिका का सहयोग करें। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि भारत सैनी भी मौजूद रहे।
📲Get App