🔥 TRENDING Gujarat Board to Publish 2027 HSC and... Gujarat Farmers Call for Next‑Generati... Karnataka Holds Over Half of India’s G... Shreyanka Patil stays cool after Karna... कांग्रेस पर्यवेक्षक जगतपाल ने ग्राम खा... *खैरथल रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक,...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, भीषण आग से मचा हड़कंप

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 21 Nov 2026, 07:26 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, भीषण आग से मचा हड़कंप*
*विद्युत पोल टूटा, ट्रांसफार्मर झुका, कार सवार चार लोग सुरक्षित निकले, कर्मचारियों ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल की बिजली*

खैरथल हीरालाल भूरानी
खैरथल शहर में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार सफेद कार अनियंत्रित होकर 40 फुटा रोड के कॉर्नर पर लगे बड़े विद्युत ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर लगा विद्युत पोल टूट गया और ट्रांसफार्मर एक तरफ झुक गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। हादसे में गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कार किशनगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप की तरफ से तेज गति से आई थी।
सीसीटीवी फुटेज में कार में करीब चार लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक महिला भी होने की संभावना जताई जा रही है। कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए और सभी सवार बाहर निकल आए। कुछ देर सामने की दुकान के पास बैठने के बाद वे वहां से चले गए। कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की आशंका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
*विद्युत विभाग की टीम ने दिनभर की मशक्कत*
हादसे की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। करीब 10 से 15 मिनट में पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से आसपास की कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार काम किया। रात करीब 2-30 बजे शुरू हुआ मरम्मत कार्य रात 8-45 बजे तक चला। इसके बाद ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान विनोद कुमार, श्योप्रकाश, हाकी, मितेश, संजय ठेकेदार सहित पूरी टीम ने घंटों मेहनत की। कर्मचारियों को लगातार काम करते देख स्थानीय लोगों ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। गौरतलब है कि शहर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। इसी बीच हुए इस हादसे ने विद्युत विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। हालांकि कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति संभाल ली गई और बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई।
📲Get App