🔥 TRENDING विधानसभा सदस्य मनोज विश्वास ने फारबिसग... Police exam fraud suspect arrested aft... Dry Conditions and Cooler Nights Forec... किरकिचिया पंचायत के मुखिया ने बड़े भाई... कार्तिकी एकादशीनिमित्त विठ्ठल मंदिरात... Guru Nanak Dev's Prakash Parv to Featu...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*खैरथल रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, यात्रियों में भय का माहौल; यात्री पर किया हमला*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 21 Nov 2026, 07:35 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*खैरथल रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, यात्रियों में भय का माहौल; यात्री पर किया हमला*

खैरथल हीरालाल भूरानी

रेलवे स्टेशन परिसर में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड स्टेशन परिसर में खुलेआम घूमते रहते हैं, जिससे यात्रियों में भय का माहौल बना हुआ है। खासकर ट्रेनों के आने-जाने के समय जब स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित होती है, तब बंदरों का झुंड अचानक पहुंच जाता है और यात्रियों पर झपटने लगता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदर कई बार महिलाओं और बच्चों पर भी हमला कर चुके हैं। बीती शाम भी एक बंदर ने स्टेशन पर मौजूद यात्री पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बंदर 20 से 30 की संख्या में झुंड बनाकर स्टेशन परिसर में आते हैं। ऐसे में यात्रियों को हर समय हमले का डर बना रहता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद बंदरों की समस्या खत्म नहीं हुई। पकड़े गए बंदरों को कहां छोड़ा गया, इसकी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है। वर्तमान हालात को देखते हुए स्टेशन प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को भयमुक्त माहौल मिल सके।
📲Get App