🔥 TRENDING Karnataka Extends Deadline for NEET PG... Supreme Court Dismisses Tamil Nadu's R... MP Amritpal Singh released from Debrug... RJD’s ex‑candidate Lallu Mukhiya congr... PM Modi's November 21 rally to be held... 20-year-old ITI student found hanged i...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शाहजहांपुर में 11 नवागत सहायकों को डीएम ने नियुक्ति पत्र वितरित किए

✍️ Reporter: Satyam Verma 🗓 17 Nov 2026, 06:13 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 11 नवागत राजस्व विभाग सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पारदर्शिता और जनहित पर जोर दिया।

शाहजहांपुर – 11 नवागत वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायकों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित किया गया और मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने नवनियुक्त कार्मिकों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सरकारी सेवा में पारदर्शिता और संवेदनशीलता के महत्व पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सहायक आमजन की समस्याओं को गंभीरता से समझें और उनके त्वरित व प्रभावी समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्वहन ही कार्यशैली में निखार लाता है, जिससे कर्मचारी की सकारात्मक छवि और विशिष्ट पहचान बनती है।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, राजस्व विभाग एवं कलेक्ट्रेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
📲Get App