🔥 ट्रेंडिंग પોલીસ કર્મચારી પર ચપ્પુથી હુમલો કરતા હ... मवी ने जॉरहाट में भारतीय सेना से कार ल... पंजाब पुल ढहने पर एनएचएआई ने सरकारी नि... आसाम ने HSLC 2027 का समय‑सारणी जारी कि... असम चैनल ने गन्स एन' रोज़ेज़ कॉन्सर्ट... FKJGP, KSU ने मांग की मिज़ोरम राइफल्स...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिविल अस्पताल में न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 02 नव. 2026, 02:28 PM 👁 167
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित सिविल अस्पताल में न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हुई है। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने बिना मस्तिष्क खोले, नाक के रास्ते अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से मरीज का पिट्यूटरी ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया है।
सफल सर्जरी के बाद मरीज की खोई हुई आंखों की रोशनी पूरी तरह वापस लौट आई है। निजी अस्पतालों में जिस जटिल सर्जरी पर लगभग 15 से 20 लाख रुपये का खर्च आता है, उसे इस सरकारी अस्पताल में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह पूरा ऑपरेशन डॉ. एस.के. सिंह और अस्पताल निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में पूरा हुआ।
📲Get App