🔥 ट्रेंडिंग सयला के बवत्रा गांव की स्कूल में शिक्ष... शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंग... ब्यावर जवाजा पंचायत समिति के वार्ड‑4 म... માધુપુર બંદર: નાની બોટ અને જાર તોરી વચ... माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प... साइक्लोन अक्वान ने किया कोलकाता और 7 ज...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*संदिग्ध परिस्थितियों में दलित युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

✍️ रिपोर्टर: Ajay Kumar Giri 🗓 16 नव. 2026, 01:09 PM 👁 55
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

*गांव से 100 मीटर दूर शौचालय के पीछे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*

*ब्रेकिंग चांदा*

*संदिग्ध परिस्थितियों में दलित युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप*

*गांव से 100 मीटर दूर शौचालय के पीछे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*

*चांदा, सुल्तानपुर।* चांदा कोतवाली क्षेत्र के घूरीपुर गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर बने सार्वजनिक शौचालय के पीछे पड़ा मिला।
शव मिलने की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की पहचान अमन पुत्र रामचरन उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम घूरीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची चांदा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
📲Get App