🔥 ट्रेंडिंग बिलासपुर के मार्क अस्पताल में औषधि विभ... जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनांक... ठंढ आते ही शहर में चोर का तांडव शुरू केरथी सुरेश ने बताया क्यों नहीं किया ज... साइक्लोन अक्वान: लाल चेतावनी, आंध्र प्... साइक्लोन अकवान: लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संत त्रिवेणी जी के हत्या का पर्दाफ़ाश

✍️ रिपोर्टर: LAXMAN SINGH 🗓 14 अक्टू. 2026, 07:20 PM 👁 107
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सिरोही जिले की शिवगंज थाना पुलिस ने कममेश्वर महादेव मंदिर के संत त्रिवेणी गिरी महाराज की हत्या के मामले को सुलझाते हुए तुलसी गिरी उर्फ तोलाराम और श्रवण कुमार को गिरफ्ता किया है।

पुलिस के अनुसार, श्रावण मास के दौरान गुरु के पोस्टर लगाने और नागा बाबा होने को लेकर 83 दोनों संतों के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते रंजिश बड़ गई और इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 29 सितंबर की रात आश्रम में सो रहे संत त्रिवेणी गिरी की हत्या कर दी।

• वारदात के बाद आरोपी संत के दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे, जिनमें से एक मोब पुलिस ने बरामद कर लिया है।

एसपी डॉ. अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन, एएसपी नरेंद्र कुमार व डीएसपी पुष्पोंद्र वर्मा के सुपरविजन और शिवगंज थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है।
📲Get App