🔥 TRENDING ગોધરા માં લોકતંત્ર બચાવો, અરાજકતા હટાવ... வாணியம்பாடி உழவர் சந்தையில் 9 இருசக்கர... उन्नाव में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से ट... Saif Ali Khan Unveils Heritage Slipper... Former England Cricketer Kevin Pieters... Anupam Kher Debunks Rs 500 Cr Net Wort...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सात साल बाद हनुमानगढ़ में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मेजबान टीम ने पहले ही दिन चूरू को दी शिकस्त

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 13 Nov 2026, 07:21 PM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़। जिले में सात साल के लंबे इंतजार के बाद 76वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही दिन मेजबान हनुमानगढ़ की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चूरू की टीम को 85-56 से हराकर जीत के साथ आगाज किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शाम 4:30 बजे टाउन स्थित व्यापार मंडल शिक्षा समिति परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़, क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक इशाक हारून खान, व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष सतीश बंसल सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में हनुमानगढ़ की पुरुष टीम ने चूरू को 85-56 से पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग में जोधपुर ने जैसलमेर को 20-00, जालोर ने जयपुर ग्रामीण को 47-05, जयपुर अकादमी ने बाड़मेर को 60-32 तथा अजमेर ने सवाई माधोपुर को 31-10 से हराया।

महिला वर्ग के मुकाबलों में कोटा ने श्रीगंगानगर को 68-40, जोधपुर ने जयपुर अकादमी को 20-00, गंगानगर ने सवाई माधोपुर को 27-04, जयपुर ने बाड़मेर को 42-15, भीलवाड़ा ने गंगानगर को 44-28, सीकर ने पाली को 48-08 तथा अलवर ने चित्तौड़गढ़ को 50-13 से पराजित किया।

प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। चयनित खिलाड़ी 20 से 27 दिसंबर तक इंदौर में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 15 नवंबर को होगा।

सात साल बाद हनुमानगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
📲Get App