🔥 TRENDING Neha Dhupia Spotted at Mumbai Airport... Vogue India Spotlights Deepika Padukon... Abhishek Khan Reflects on College Days... Harshvardhan Rane, Anshul Garg to reun... Ranbir Kapoor‑Yash's 'Ramayana' sees 6... Sensex, Nifty Dip Nearly 2% as Investo...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरसों में 400 रुपए की तेजी, कपास भी 300 रुपए उछली

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 24 Nov 2026, 07:19 AM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरसों में 400 रुपए की तेजी, कपास भी 300 रुपए उछली

खैरयल हीरालाल भूरानी

स्थानीय अनाज मंडी में सोमवार को सरसों और कपास के भाव में तेजी रही, जबकि प्याज के भाव में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। सरसों के भाव 10500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, हालांकि शाम को 10380 रुपए पर बंद हुए। शनिवार को सरसों अधिकतम 10125 रुपए बिकी थी। वहीं कपास 300 रुपए उछलकर 9100 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गई। प्याज 200 रुपए टूटकर 2800 से 3800 रुपए प्रति क्विंटल बिका। व्यापारी केदारनाथ खंडेलवाल व शिरीष जसोरिया ने बताया कि सोमवार को मंडी में सरसों 9800 से 10500, गेहूं 2750 से 2800, चना 7100 से 7200, बाजरा 2620 से 2800, कपास 8000 से 9100, ग्वार 7200 से 7300, अरहर 7400 से 7800 और प्याज 2800 से 3800 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मंडी में शनिवार को सरसों की 2800, गेहूं की 500, बाजरे की 2700, कपास की 1600 पल्ली, ग्वार की 150 और अरहर की 400 कट्टों की आवक हुई थी। वहीं प्याज की करीब 60 हजार कट्टे आवक रही।
📲Get App