🔥 TRENDING भाजपा जालौन ने सोशल मीडिया जिला सह-संय... सरसों में 400 रुपए की तेजी, कपास भी 30... The Rock Surprises Fans with Survivor... Ramayana Producer Names Sunny Deol as... Timberwolves Exit Film Review Session... Haryana GST Officer Arrested in Briber...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*कलेक्टर को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर तोड़फोड़ पर रोक लगाने की मांग*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 24 Nov 2026, 07:09 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कलेक्टर को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर तोड़फोड़ पर रोक लगाने की मांग*
*अतिक्रमण को लेकर दिए नोटिस पर सवाल, सीमांकन से पहले कार्रवाई रोकने की मांग*

खैरथल हीरालाल भूरानी

किशनगढ़‌बास के बासड़ा रोड पर अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका की ओर से जारी नोटिसों के बाद विवाद गहरा गया है। सड़क किनारे रहने वाले परिवारों और दुकानदारों ने नोटिस जारी करने के आधार पर सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपा । इसमें नोटिसों पर पुनर्विचार करने, मौके का विधिवत सीमांकन करवाने और जब तक पूरी प्रक्रिया नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार की बेदखली या तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका ने 26 अक्टूबर को बासड़ा रोड के निवासियों और दुकानदारों को - सरकारी सड़क, रास्ते एवं नाले पर - अतिक्रमण के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। इन नोटिसों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के 18 जुलाई 2026 के पत्र का हवाला दिया गया है। जबकि उक्त पत्र में गंज रोड के खसरा नंबर 321, जोहड़ के खसरा नंबर 533 और किले की खाई के खसरा नंबर 535 का उल्लेख है। इसमें बासड़ा रोड या उससे संबंधित किसी खसरा नंबर का जिक्र नहीं है। ज्ञापन में बताया कि कई परिवार दशकों से यहां रह रहे हैं और उनकी आजीविका भी दुकानों पर निर्भर है। बिना निष्पक्ष जांच और सीमांकन के कार्रवाई होने से परिवारों को आर्थिक और सामाजिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दुकानदारों ने सीमांकन पूरा होने तक कार्रवाई स्थगित रखने की अपील की है। इस दौरान नवीन खेरिया, सुरेन्द्र यादव, अशोक गुप्ता, अजय कुमार, बिल्लू वर्मा, भीम गुप्ता, पुनीत कुमार, मनोज शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन - जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने जाते दुकानदार।
📲Get App